
सोशल मीडिया पर कुल्लू जिले के गड़सा क्षेत्र में बादल फटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन जिला प्रशासन ने इस वीडियो को भ्रामक और पुराना बताते हुए स्पष्ट किया है कि गड़सा में आज ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार की पुरानी और असत्य घटनाओं को वर्तमान से जोड़कर भ्रम न फैलाएं और केवल प्रामाणिक स्रोतों—जैसे मौसम विभाग या प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं—पर ही विश्वास करें।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में गड़सा क्षेत्र में न तो अत्यधिक वर्षा हुई है और न ही कोई आपदा दर्ज की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने और नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें साझा करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी वीडियो या पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।
A viral video claiming a cloudburst in Gadsa, Kullu, today has been officially declared misleading and outdated by the local administration. Deputy Commissioner Torul S. Ravish has clarified that no such incident occurred in the region today, and there has been no unusual rainfall either.
The viral video, originally from a past weather event, is being wrongly circulated as current, creating unnecessary panic among locals. The administration has urged citizens to rely only on verified updates issued by the Meteorological Department or the district administration.
The DC also advised people to avoid flood-prone zones, riverbanks, and landslide-prone areas during the rainy season. Authorities are monitoring social media closely, and residents are requested to verify the facts before sharing any post.
This is a strong reminder to avoid spreading fake news and remain vigilant in the age of rapid misinformation.







