
चंबा, 08 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत राडी के वार्ड गुडासा में उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी दी कि इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन या हस्तचालित आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। पात्र आवेदकों में एकल नारी, विधवा, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं व ग्राम पंचायतें शामिल हैं। आवेदन के दौरान शैक्षणिक व सामाजिक स्थिति से जुड़े प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियां अपलोड करना अनिवार्य है।
आवेदन पोर्टल: https://emerginghimachal.hp.gov.in/
अधिक जानकारी के लिए 01899-222401 पर संपर्क करें।
Chamba, July 8.
The Department of Food, Civil Supplies, and Consumer Affairs, Himachal Pradesh, has invited online applications for allotment of a fair price shop in Ward Guddasa of Gram Panchayat Radi, under Development Block Mehla. District Controller Purushottam Singh informed that applications can be submitted online until July 28, 2025. Offline or manual applications will not be accepted.
Eligible applicants include public institutions, self-help groups, women’s groups, widows, single women, differently abled individuals, ex-servicemen, and educated unemployed individuals. The minimum qualification is 10th pass, and age must be between 18 and 45 years.
Self-attested copies of documents such as educational certificates, residence proof, caste certificate (if applicable), disability certificate (if any), and BPL proof must be uploaded with the application.
Apply at: https://emerginghimachal.hp.gov.in/
Helpline: 01899-222401 (on working days)







