best news portal development company in india

धर्मशाला में संस्कार भारती ने किया कला गुरु सम्मान

SHARE:

धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कला गुरु सम्मान समारोह में कलाकारों को सम्मानित करते अतिथि।
धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कला गुरु सम्मान समारोह में कलाकारों को सम्मानित करते अतिथि।
धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कला गुरु सम्मान समारोह में कलाकारों को सम्मानित करते अतिथि।

धर्मशाला, 13 जुलाई। संस्कार भारती धर्मशाला द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को रेडियो गुंजन सभागार में भव्य कला गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कला गुरुओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने वालों में साहित्यकार डॉ. युगल किशोर डोगराडॉ. कंवर करतारपवनेंद्र पवन और द्विजेंद द्विज प्रमुख रहे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके उपरांत डॉ. जनमेजय गुलेरिया और उनके शिष्यों ने गुरु महिमा गीत प्रस्तुत किया।

समारोह में लोकगीत संगीत तथा लोकभाव स्वरांजली (भाग 3) पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त विनोद कुमार, अध्यक्ष पूर्व चुनाव आयुक्त के.सी. शर्मा, और विशेष अतिथि डॉ. सूरत ठाकुरअनिल सोनी एवं डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे।

संस्कार भारती धर्मशाला, संगीतांजलि कला केंद्र और इंटैक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में कला गुरु सम्मानसंगीत विभूषणसंगीत मनीषी जैसे विशिष्ट अलंकरण प्रदान किए गए।
यह समारोह हिमाचल की लोकसंस्कृति, कला और परंपरा के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Dharamshala, July 13 — On the sacred occasion of Guru PurnimaSanskar Bharati Dharamshala organized a grand Art Guru Samman Samaroh at Radio Gunjan Auditorium. The event honored eminent personalities who have made significant contributions in the fields of literature, music, and folk arts.

Awardees included Dr. Yugal Kishore Dogra (Sahitya Kala Samman), Dr. Kanwar Kartar (Kala Guru Samman), Pawanendra Pawan (Kala Samvardhan Samman), and Dwijendra Dwij (Kala Gaurav Samman).

The program began with a Saraswati Vandana, followed by cultural performances and the launch of two books — Lokgeet Sangeet and Lokbhav Swaranjali (Part 3) by Dr. Janmejay Guleria and Prof. Chandra Rekha Dadhwal.

Notable dignitaries included Divisional Commissioner Vinod Kumar, former Election Commissioner K.C. Sharma, literary figure Dr. Surat Thakur, and editor Anil Soni.
Art scholars like Dr. Mahesh SharmaProf. Chandra Rekha Dadhwal, and Dr. Surat Thakur were also specially honored for their exceptional contributions.

The event emphasized the need for preserving folk culture through music and literature.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment