
शाहपुर, 13 जुलाई।
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शनिवार को रक्कड़ का बाग पंचायत के वार्ड नंबर-1 में ₹2 लाख की लागत से बने महिला मंडल भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।
विधायक ने बताया कि रैत-चंबी-धर्मशाला सड़क के उन्नयन हेतु ₹45.55 करोड़ की डीपीआर भेज दी गई है तथा एनएच-154 से धनोटू वाया बड़ बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए ₹2.50 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त पंचायत में जलशक्ति विभाग द्वारा 20 लाख, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 22 लाख, तथा विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु 18 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने डडियाडा कॉलोनी की सड़क पर ₹10 लाख की लागत से टाइल बिछाने के कार्य की भी जानकारी दी। विधायक ने धार्मिक भ्रमण की मांग स्वीकार करते हुए शीघ्र प्रबंध का आश्वासन दिया। साथ ही नए हैंडपंप और शमशानघाट के पास डंगा निर्माण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर करतार चंद, बीडीओ रैत कमलजीत, और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Shahpur, July 13.
Shahpur MLA and Chief Whip Kewal Pathania officially inaugurated a newly constructed Mahila Mandal Bhawan at Ward No. 1 of Rakkar Ka Bagh Panchayat, built at a cost of ₹2 lakh. He also announced a ₹1 lakh grant for the women’s group to procure essential materials.
Highlighting development initiatives, the MLA informed that a DPR worth ₹45.55 crore has been submitted for the upgradation of Rait-Chambi-Dharamshala Road. Additionally, ₹2.50 crore has been approved for constructing the road from NH-154 to Dhanotu via Bar Basti.
In the panchayat, ₹22 lakh was spent by the Rural Development Department, ₹20 lakh by the Jal Shakti Department for drinking water supply, and ₹18 lakh by the Electricity Department to improve power infrastructure. ₹10 lakh was used for tile work in Dadiyada Colony Road.
He directed officials to inspect a potential handpump site and prepare estimates for retaining wall construction near the cremation ground. An open gym for youth will also be provided soon.







