best news portal development company in india

सीआईएसएफ का डब्ल्यूपीएफजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

SHARE:

डब्ल्यूपीएफजी 2025 में पदक जीतने के बाद सीआईएसएफ के खिलाड़ी
    डब्ल्यूपीएफजी 2025 में पदक जीतने के बाद सीआईएसएफ के खिलाड़ी
डब्ल्यूपीएफजी 2025 में पदक जीतने के बाद सीआईएसएफ के खिलाड़ी

बिलासपुर, 13 जुलाई।
एनटीपीसी कोल स्टेशन सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय बाली ने जानकारी दी कि अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स (WPFG) 2025 में सीआईएसएफ के खिलाड़ियों ने 64 पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया और उसे तीसरा स्थान दिलाया।

उन्होंने बताया कि इस शानदार प्रदर्शन में हरियाणा के एथलीट्स का अहम योगदान रहा। जिंद के गुरजंट सिंह ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। कुश्ती में झज्जर, सोनीपत और हिसार के सीआईएसएफ जवानों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

हिसार की एल/एएसआई रीतू ने अकेले 6 स्वर्ण पदक जीतकर महिला वर्ग में सीआईएसएफ का परचम लहराया। वहीं, केरल के अमृदेश उन्निकृष्णन ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया।

अजय बाली ने कहा कि यह प्रदर्शन सीआईएसएफ की कड़ी मेहनत, अनुशासन और फिटनेस का प्रमाण है। भविष्य में भी बल खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Bilaspur,13 july
Deputy Commandant of CISF at NTPC Coal Station, Ajay Bali, informed that CISF athletes won a total of 64 medals at the World Police and Fire Games (WPFG) 2025 held in Birmingham, USA, placing India in third position globally.

Special praise was given to CISF athletes from Haryana, including Gurjant Singh from Jind who won medals in high jump (gold), hammer throw (silver), decathlon (bronze), triple jump (bronze), and pole vault (bronze).

In wrestling, CISF athletes from Jhajjar, Sonepat, and Hisar secured gold medals. Hisar’s L/ASI Ritu excelled in athletics by winning six gold medals in events like 10km cross-country, 5,000m, 10,000m, half marathon (individual and team), and 1,500m races.

Amrudesh Unnikrishnan from Kerala, competing in Turkey, stood out with 4 gold, 2 silver, and 1 bronze medals.

Ajay Bali said this achievement reflects CISF’s discipline, physical strength, and determination, and the force will continue to support fitness and sports.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment