
देवभूमि मिरर, ऊना, 11 सितम्बर 2025।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को डीआरडीए सभागार में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर ज़िला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी उपमंडल अधिकारियों, रेंज अधिकारियों और तहसीलदारों को अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त सभी दावों की समीक्षा 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले आम जलास में विस्तारपूर्वक की जाएगी। उन्होंने संबंधित एसडीएम को उपमंडल स्तर पर बैठकें और कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि आवेदकों को उचित मार्गदर्शन मिल सके।
इस अवसर पर डीएफओ ऊना सुशील कुमार ने पीपीटी के माध्यम से अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वन शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, डीएफओ ऊना, समस्त एसडीएम, बीडीओ, रेंज अधिकारी, ब्लॉक अधिकारी और वन रक्षक उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि पारदर्शिता और तत्परता से कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
A district-level meeting on the Forest Rights Act 2006 was held in Una under the chairmanship of DC Jatin Lal. Officials were directed to take timely action on pending claims and review them in detail during the Jan Sunwai on October 2. Sub-divisional officers were instructed to hold workshops at local levels. DFO Sushil Kumar presented detailed insights through a PPT. On this occasion, officials also paid tribute to martyrs on Van Shaheedi Diwas. The meeting was attended by ADC Mahendra Pal Gurjar, SDMs, BDOs, range officers, block officers, and forest guards.







