best news portal development company in india

अब 4 सितंबर को होंगे आंगनवाड़ी साक्षात्कार

SHARE:

मंडी सदर बाल विकास परियोजना कार्यालय—जहां अब 4 सितंबर को आंगनवाड़ी रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
मंडी सदर बाल विकास परियोजना कार्यालय—जहां अब 4 सितंबर को आंगनवाड़ी रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
मंडी सदर बाल विकास परियोजना कार्यालय—जहां अब 4 सितंबर को आंगनवाड़ी रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

मंडी, 6 अगस्त 2025।
बाल विकास परियोजना, मंडी सदर के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार की तिथि में संशोधन किया गया है। पहले ये साक्षात्कार 8 अगस्त को आयोजित होने थे, लेकिन खराब मौसम और मार्गों के बाधित होने के कारण अब यह 4 सितंबर 2025 को प्रातः 10 बजे आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर श्री जितेंद्र सैणी ने दी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार कार्यालय परिसर में ही लिए जाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया आंगनवाड़ी केंद्र बिनोल, धार, पंजेठी, मंगवाई-दो, रूहज, गदयाहण, पुरानी मंडी-एक, मन्याणा-एक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोअर सुहढ़ा-तीन, लोअर सम्मखेतर-एक, भलाणा, थट्टा, तरयाम्बला और भ्यूली-दो के लिए की जा रही है।

इन केंद्रों की देखरेख शिवावदार, सदर, तल्याहड़, टारना, कटिण्डी, कटौला और पंडोह वृत्तों के अधीन होती है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे नई तिथि के अनुसार तैयार रहें और समय पर दस्तावेजों सहित पहुंचें।

Mandi, August 6, 2025:
Due to inclement weather and road blockages, the interview schedule for vacant positions of Anganwadi Workers and Helpers under the Child Development Project, Mandi Sadar has been revised. Earlier planned for August 8, the interviews will now be held on September 4, 2025, at 10:00 AM.

This information was shared by Child Development Project Officer Jitendra Saini, who informed that the interviews will be conducted in the office premises itself.

The positions to be filled are in Anganwadi centres located at Binol, Dhar, Panjethi, Mangwai-2, Ruhaj, Gadayahan, Purani Mandi-1, Manyana-1, Laxmi Narayan Mandir, Lower Suhda-3, Lower Sammkheter-1, Bhalana, Thatta, Taryambla and Bhuli-2. These centres fall under Shivavadar, Sadar, Talyahad, Tarna, Katindi, Kataula and Pandoh circles.

All candidates are requested to attend the interview on the rescheduled date with all necessary documents.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment