
मनाली, 13 सितम्बर 2025।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने शनिवार को मनाली के समाहण, वशिष्ट, पलचान, बाहंग, सोलंग और ओल्ड मनाली क्षेत्र में भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया। मंत्री ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनके अनुभव सुने और उनके कठिनाइयों को समझा।
इसके बाद उन्होंने परिधि गृह, मनाली में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम मनाली, बीआरओ, एनएचआई, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और जलशक्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों का विस्तृत आंकलन कर पूर्ण रिपोर्ट तैयार की जाए, जिससे प्रभावितों को शीघ्र राहत मिल सके।
सावित्री ठाकुर ने जिला प्रशासन और सरकारी मशीनरी द्वारा विपरीत परिस्थितियों में भी सड़कों, पानी और विद्युत जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता पर करने की सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिल्ली से अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (IMCT) भी कुल्लू–मनाली क्षेत्र में नुकसान का आंकलन करने पहुंची थी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
Manali, September 13, 2025.
Union Minister of State for Women and Child Development Savitri Thakur visited several areas of Manali including Samahan, Vashisht, Palchan, Bahang, Solang, and Old Manali to inspect damages caused by heavy rainfall. She met affected families to understand the challenges faced by the locals.
Later, at Paridhi Grih, Manali, the Minister held a review meeting with district administration and officials from SDM Manali, BRO, NHAI, PWD, Electricity Department, and Jal Shakti Department to assess the relief and rehabilitation work. She instructed officials to prepare detailed damage assessment reports to expedite relief measures.
Minister Thakur praised the district administration and government machinery for working tirelessly under adverse conditions to restore roads, water, and electricity. She also mentioned that an Inter-Ministerial Central Team (IMCT) from Delhi had earlier visited Kullu-Manali to evaluate the damage. Former Minister Govind Thakur and other dignitaries were present during the review.






