best news portal development company in india

आगामी चुनावों की तैयारी के लिए चम्बा में बीएलओ कार्यशाला आयोजित

SHARE:

प्रशिक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को जानकारी देते एसडीएम प्रियांशु खाती।
प्रशिक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को जानकारी देते एसडीएम प्रियांशु खाती।
प्रशिक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को जानकारी देते एसडीएम प्रियांशु खाती।

चम्बा, 09 जुलाई 2025 – आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चम्बा जिला के बचत भवन में तीन दिवसीय बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की। इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाना है।

प्रियांशु खाती ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलओ व पर्यवेक्षक निर्वाचन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर मतदाता सूची के संशोधननए मतदाताओं का पंजीकरणमृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाताओं की पहचानघरों का सर्वेक्षणदिव्यांग मतदाताओं की सुविधाएं तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रशिक्षण में बीएलओ मोबाइल ऐप, फॉर्म 6, 6क, 7 व 8 के उपयोग पर भी विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पहचान पत्रों का वितरण भी किया गया।

मास्टर ट्रेनर नरेश ठाकुर और निर्वाचन विभाग के विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सही समय पर सटीक आंकड़ों का संकलन ही एक मजबूत लोकतंत्र की नींव रखता है।

अंत में अधिकारियों ने सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और सजगता के साथ कार्य करें, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतन रह सके।

इस अवसर पर तहसीलदार चम्बा दीक्षित राणा, मास्टर ट्रेनर नरेश ठाकुर सहित सभी बीएलओ एवं सुपरवाइज़र उपस्थित रहे।

BLO Training Workshop Organized in Chamba for Upcoming Elections

Chamba, July 10, 2025 – A 3-day training workshop for Booth Level Officers (BLOs) and Supervisors began today at the Savings Hall in Chamba, chaired by SDM and Electoral Registration Officer Priyanshu Khati. The workshop focused on refining the electoral process, ensuring transparency, and preparing updated and error-free voter lists.

BLOs were trained on voter list revision, identifying new voters, removing duplicates, assisting specially-abled voters, and using the BLO mobile app. ID cards issued by the Election Commission of India were also distributed.

Officials urged all BLOs to perform their duties with integrity and attentiveness to strengthen democracy.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment