best news portal development company in india

नितिन गडकरी से मिले जेपी नड्डा, हिमाचल को दिलाया भरोसा

SHARE:

जेपी नड्डा और नितिन गडकरी हिमाचल की परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए
जेपी नड्डा और नितिन गडकरी हिमाचल की परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए
जेपी नड्डा और नितिन गडकरी हिमाचल की परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए

हिमाचल के हितों को लेकर नितिन गडकरी से मिले जेपी नड्डा
कहा- त्रासदी प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण होगा तेज

शिमला, 22 जुलाई — भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं और आपदा राहत कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी उपस्थित रहे।

जेपी नड्डा ने बताया कि केंद्र सरकार हिमाचल के पुनर्निर्माण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गडकरी ने आश्वस्त किया है कि हिमाचल को हरसंभव सहयोग मिलेगा, विशेषकर सड़क निर्माण, सुरंगों और पुलों की आधुनिक तकनीकों के माध्यम से।

नड्डा ने जानकारी दी कि मनरेगा के तहत 201 करोड़ का मैटीरियल बजट मंजूर किया गया है जिससे पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। इसके अलावा, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के माध्यम से 5000 करोड़ से अधिक की सहायता अब तक राज्य को मिल चुकी है।

उन्होंने याद दिलाया कि 2023 की त्रासदी के समय केंद्र सरकार ने 3146 करोड़ की राहत भेजी थी और अब भी 2006 करोड़ पुनर्वास हेतु दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भी हिमाचल को बड़ा लाभ मिल रहा है।

नड्डा ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल के साथ खड़ी रहेगी, और राज्य को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

JP Nadda Meets Gadkari, Assures Full Support to Himachal
Centre Sanctions ₹201 Cr for Rural Roads under MGNREGA

Shimla, July 22 — BJP National President and Union Minister JP Nadda met Union Minister Nitin Gadkari to discuss the infrastructural challenges and disaster relief in Himachal Pradesh. Rajya Sabha MP Harsh Mahajan was also present at the meeting.

Nadda said that Gadkari assured full central support for Himachal’s roads, tunnels, and bridges, especially in disaster-hit regions. He emphasized that the use of advanced construction technology will accelerate the rebuilding process in rural and mountainous areas.

He also announced that the Centre has approved ₹201 crore under MGNREGA for rural construction works. Additionally, over ₹5000 crore has already been disbursed to the state through NDRF and SDRF for relief and rehabilitation.

Referring to the 2023 disaster, Nadda recalled that the Centre had provided ₹3146 crore, and now an additional ₹2006 crore has been sanctioned. Projects under PM Awas Yojana and PMGSY are also strengthening Himachal’s development.

Nadda assured that under PM Modi’s leadership, the central government remains steadfast in its support to Himachal Pradesh.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment