best news portal development company in india

शनोल मेला पाब में सोमवीर और नोनू बने विजेता

SHARE:

शनोल मेला पाब में सोमवीर और नोनू बने विजेता
शनोल मेला पाब में सोमवीर और नोनू बने विजेता
शनोल मेला पाब में सोमवीर और नोनू बने विजेता

राजगढ़, 5 अगस्त।
राजगढ़ के समीप कूफर जोहड़ थनोगा में परंपरागत स्त्रोन देवता शनोल मेला पाब हर्षोल्लास से मनाया गया। मेले का शुभारंभ देवता स्त्रोन की पारंपरिक पूजा से हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। इसके बाद देवता की पवित्र छड़ी को वाद्य यंत्रों के साथ मेले स्थल तक लाया गया।

कुश्ती मुकाबले और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले के मुख्य आकर्षण रहे। 51 हजार रुपये की बड़ी माली रोहतक के सोमवीर ने चंडीगढ़ के आशीष को हराकर जीती, जबकि 31 हजार रुपये की छोटी माली नोनू पहलवान ने अजयदीप को पराजित कर अपने नाम की। हिमाचली पहलवानों के लिए आयोजित 11 हजार रुपये की विशेष माली बिलासपुर के चेतन ने राजगढ़ के रजनीश को हराकर जीती।

लोक गायक परसराम गालिब और सुशील भृगु ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यशपाल सिंह ठाकुर ने मेला समिति को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रवेश चौहान ने 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।

मेला समिति के सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और मेले के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रमोद पुंडीर, प्रवीण शर्मा, रणजोत ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rajgarh, August 5:
The traditional Shanol Mela Pab, held at Koofar Johad Thanoga near Rajgarh, was celebrated with great enthusiasm. The event began with the ritual worship of Devta Stron, attended by thousands of devotees. The sacred staff of the deity was carried to the fairground with traditional musical instruments.

Wrestling matches and cultural performances were the highlights of the fair. In the wrestling competition, Somveer from Rohtak won the ₹51,000 Badi Mali by defeating Ashish from Chandigarh, while Nonu Pehalwan clinched the ₹31,000 Chhoti Mali by beating Ajaydeep. For local Himachali wrestlers, Chetan from Bilaspur won the ₹11,000 prize by defeating Rajnish from Rajgarh.

Popular folk singers Parsharam Galib and Sushil Bhrigu captivated the audience with vibrant performances.
Chief guest Yashpal Singh Thakur, former Vice-Chairman of Jogindra Central Cooperative Bank, announced a donation of ₹51,000 to the fair committee. Special guest Pravesh Chauhan, a trader from Ghazipur, Delhi, contributed ₹31,000.

Committee secretary Ved Prakash Sharma welcomed all attendees and explained the cultural significance of the fair. Other notable members present included Pramod Pundeer, Praveen Sharma, and Ranjot Thakur.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment