best news portal development company in india

आपदा में राहत राशि पर सियासी टकराव

SHARE:

धर्मशाला में आपदा राहत राशि को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, सुधीर शर्मा और देवेंद्र जग्गी आमने-सामने।
धर्मशाला में आपदा राहत राशि को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, सुधीर शर्मा और देवेंद्र जग्गी आमने-सामने।
धर्मशाला में आपदा राहत राशि को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, सुधीर शर्मा और देवेंद्र जग्गी आमने-सामने।

धर्मशाला – हालिया आपदा के बीच धर्मशाला की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक देवेंद्र जग्गी ने मौजूदा विधायक सुधीर शर्मा पर राहत राशि वितरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा ने अपने जन्मदिन पर धर्मशाला में 58 लाख और मंडी में 20 लाख रुपये बांटे, लेकिन इसके स्रोत पर स्पष्टता नहीं दी।

जग्गी ने संदेह जताया कि यह रकम संगठन की विकास निधि, विधायक निधि या दल बदलने के एवज में मिली हो सकती है। उनका आरोप है कि असली आपदा पीड़ितों के बजाय यह राशि विधायक के करीबियों तक सीमित रही।

पूर्व विधायक ने दावा किया कि उन्होंने स्वयं प्रशासन और मुख्यमंत्री से संपर्क कर धर्मशाला में डेढ़ करोड़ रुपये की सहायता पहुंचाई। उन्होंने मांग की कि विधायक सुधीर शर्मा राशि का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करें। यह मुद्दा अब प्रदेश की राजनीति में बड़े विवाद का रूप ले सकता है।

Political Rift Over Relief Funds Amid Disaster

Dharamshala – Politics has intensified in Dharamshala amid the recent disaster. Congress candidate and former MLA Devendra Jaggi accused sitting MLA Sudhir Sharma of irregularities in the distribution of relief funds. Jaggi claimed Sharma distributed ₹58 lakh in Dharamshala and ₹20 lakh in Mandi on his birthday, but did not clarify the source of the funds.

He suspected that the amount might have come from the development fund, MLA fund, or as a political incentive for party-switching. Jaggi alleged that instead of genuine disaster victims, the funds may have primarily benefited Sharma’s close associates.

The former MLA said he personally coordinated with the administration and Chief Minister to deliver ₹1.5 crore in aid to Dharamshala. He demanded Sudhir Sharma make the full details of the distributed funds public. This controversy could become a major political flashpoint in Himachal Pradesh.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment