best news portal development company in india

धर्मशाला में मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

SHARE:

धर्मशाला में मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राजीव बाली।
धर्मशाला में मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राजीव बाली।
धर्मशाला में मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राजीव बाली।

धर्मशाला, 18 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा धर्मशाला में सोमवार को पांच दिवसीय 40 घंटे का मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव बाली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मशाला-II शीतल शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) नीतिन मितल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मशाला हकीकत ढांडा और सचिव शिखा लखनपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान कांगड़ा और चंबा जिलों के लगभग 20 अधिवक्ताओं को दिल्ली से आए प्रशिक्षक रीमा भंडारी और दीपिका जैन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम उपरांत ये अधिवक्ता विवाद समाधान हेतु मध्यस्थता प्रक्रिया को संचालित करने में सक्षम हो जाएंगे।

उद्घाटन अवसर पर राजीव बाली ने कहा कि मध्यस्थता विवादों को सुलझाने का एक संरचित और प्रभावी तरीका है, जिसमें तटस्थ व्यक्ति मतभेदों को सुलझाने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि इसके पांच चरण होते हैं— निर्णय लेना, तैयारी करना, जानकारी साझा करना, समाधान हेतु वार्ता और प्रक्रिया का समापन।

उन्होंने कहा कि एक अच्छे मध्यस्थ में निष्पक्षता, संचार कौशल, धैर्य, विश्लेषणात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और गोपनीयता जैसे गुण होना अनिवार्य है।

इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल गौरव पठानिया सहित अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

Dharamshala, August 18. The District Legal Services Authority, Kangra, inaugurated a five-day, 40-hour Mediation Training Program in Dharamshala on Monday. The program was inaugurated by Rajeev Bali, Chairman of the District Legal Services Authority, Kangra. Present on the occasion were Additional District and Sessions Judge Dharamshala-II Sheetal Sharma, Additional District and Sessions Judge (POCSO) Nitin Mittal, Chief Judicial Magistrate Dharamshala Hakikat Dhanda, and Secretary Shikha Lakhanpal.

Around 20 advocates from Kangra and Chamba districts will undergo training conducted by expert trainers Reema Bhandari and Deepika Jain from Delhi. After the training, these advocates will be capable of conducting mediation processes to resolve disputes effectively.

Speaking at the inauguration, Rajeev Bali highlighted that mediation is a structured process where a neutral third party helps disputing sides reach a resolution. He explained the five stages of mediation—decision to mediate, preparation, information sharing, negotiation, and closure.

He also emphasized that an effective mediator must possess qualities like neutrality, strong communication skills, patience, analytical thinking, problem-solving ability, empathy, firmness, and confidentiality.

Chief Legal Aid Defence Counsel Gaurav Pathania and other legal aid counsels were also present during the event.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment