मुंबई, 28 जून 2025 — बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून की रात उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
‘कांटा लगा गर्ल’ से घर-घर में बनीं पहचान
गुजरात में जन्मी शेफाली जरीवाला ने वर्ष 2002 में रीमिक्स सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। उनका बोल्ड लुक और परफॉर्मेंस दर्शकों को आज भी याद है। इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘नच बलिए’, और ‘बिग बॉस 13’ जैसे शोज़ में भाग लेकर मनोरंजन जगत में अपनी पहचान मजबूत की।
व्यक्तिगत जीवन भी रहा चर्चा में
पहली शादी हरमीत सिंह से टूटने के बाद, शेफाली ने 2014 में अभिनेता पराग त्यागी से विवाह किया। दोनों की जोड़ी ‘नच बलिए’ में भी दर्शकों की पसंद बनी।
उनकी असमय मौत ने इंडस्ट्री और फैंस को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।








