कुल्लू/लाहौल: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश मंत्रिमंडल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुखविंदर सरकार की कैबिनेट बैठकें अब महज़ औपचारिकता बन गई हैं। शनिवार को हुई बैठक में लगभग आधे मंत्री गैरहाज़िर रहे, जिससे ये अटकलें तेज़ हो गई हैं कि क्या यह व्यस्तता थी या कैबिनेट बैठक का बहिष्कार? बारिश, बादल फटने और बाढ़ से प्रदेश त्रस्त है और ऐसे समय में कैबिनेट की पहली बैठक में प्रमुख विभागों के मंत्री नदारद रहना नेतृत्व को सीधी चुनौती है।
नेता प्रतिपक्ष शनिवार को मनाली होते हुए लाहौल पहुंचे, जहां वे केंद्रीय मं

त्री किरेन रिजिजू के साथ विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने लाहौल-स्पीति के लिए 108 करोड़ और किन्नौर के लिए 15 करोड़ की घोषणाओं पर केंद्र सरकार का आभार जताया। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जिन योजनाओं की घोषणा की थी, उन्हें अब केंद्र सरकार द्वारा मंज़ूरी मिलना गर्व की बात है।मंत्रिमंडल को लेकर गंभीरता नहीं, जनता पूछ रही व्यस्तता या बहिष्कार: जयराम ठाकुर







