best news portal development company in india

टौणीदेवी मंदिर सौंदर्यकरण के लिए दरकोटी निवासी सेवानिवृत्त लेक्चरर प्रवीण चौहान ने किए 51 हजार रुपए दान

SHARE:

सेवानिवृत्त लेक्चरर प्रवीण चौहान मंदिर सौंदर्यकरण के लिए प्रधान सरवन चौहान को 51 हजार की राशि भेंट करते हुए।
सेवानिवृत्त लेक्चरर प्रवीण चौहान मंदिर सौंदर्यकरण के लिए प्रधान सरवन चौहान को 51 हजार की राशि भेंट करते हुए।
सेवानिवृत्त लेक्चरर प्रवीण चौहान मंदिर सौंदर्यकरण के लिए प्रधान सरवन चौहान को 51 हजार की राशि भेंट करते हुए।

हमीरपुर, 11 जुलाई 2025
धार्मिक आस्था और समाज सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए दरकोटी (गारा) गांव के सेवानिवृत्त लेक्चरर प्रवीण चौहान ने टौणीदेवी मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 51,000 रुपये की राशि दान में भेंट की। यह योगदान उन्होंने अपनी माता कौशल्या देवी पत्नी सीता राम की ओर से मंदिर कमेटी के प्रधान सरवन चौहान को सौंपा।

टौणीदेवी मंदिर का धार्मिक महत्व केवल हिमाचल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पुनर्निर्माण और काष्ठ कला से सज्जा हेतु एक विस्तृत योजना बनाई गई है, जिसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की अनुमानित लागत बताई जा रही है।

मंदिर कमेटी के प्रधान सरवन चौहान ने जानकारी दी कि मंदिर को ऊपरी हिमाचल के पारंपरिक मंदिरों की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें काष्ठ शिल्प की उत्कृष्ट कला का उपयोग होगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक स्थल के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और वर्तमान विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी लगातार सहयोग कर रहे हैं।

मंदिर में पहले भी समाज के दानी सज्जनों द्वारा सहयोग दिया गया है और अब भी यह क्रम जारी है। सरवन चौहान ने बताया कि मंदिर विकास को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और देशभर से श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ आर्थिक सहयोग भी भेज रहे हैं।

Retired lecturer Praveen Chauhan from Darkoti village donated ₹51,000 for the beautification of the famous Tauni Devi temple in Hamirpur. The temple committee, led by Sarwan Chauhan, aims to revamp the structure using traditional wooden architecture. The temple attracts devotees from across North India, and public contributions continue to play a vital role in its development.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment