best news portal development company in india

हमीरपुर में 21 जुलाई से मतदाता सूची अद्यतन अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

SHARE:

एसडीएम संजीत सिंह बीएलओ कार्यशाला में मतदाता सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए।
एसडीएम संजीत सिंह बीएलओ कार्यशाला में मतदाता सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए।
एसडीएम संजीत सिंह बीएलओ कार्यशाला में मतदाता सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए।

हमीरपुर, 11 जुलाई 2025।
विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के नवीनीकरण के लिए 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के संबंध में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और पर्यवेक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जो शुक्रवार को संपन्न हुई।

एसडीएम एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजीत सिंह ने कार्यशाला में बताया कि अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक परिवार के सभी पात्र सदस्य मतदाता सूची में दर्ज हों और उनकी जानकारी सही एवं अद्यतन हो।

बीएलओ दिव्यांग मतदाताओं की फ्लैगिंग के लिए प्रपत्र-8 पर जानकारी एकत्र करेंगे। 1 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को प्रपत्र-6 पर पंजीकृत किया जाएगा, जबकि मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 भरवाया जाएगा।

कार्यशाला में निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार राजेश कौंडलकिशोर कुमार, तथा अन्य अधिकारियों ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया और बीएलओ की जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी।

एसडीएम संजीत सिंह ने आम जनता से अपील की कि वे बीएलओ के साथ सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और समावेशी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास भी है।

Hamirpur, July 11, 2025:
A two-day training workshop for Booth Level Officers (BLOs) and supervisors concluded on Friday in Assembly Constituency 38-Hamirpur, as part of preparations for a voter list revision campaign scheduled from July 21 to August 21, 2025.

SDM and Electoral Registration Officer Sanjeet Singh informed participants that BLOs will conduct door-to-door verification to include newly eligible voters, remove names of deceased or migrated individuals, and correct errors in the photo electoral rolls.

Eligible youths turning 18 years by October 1, 2025, can enroll via Form-6. Details of persons with disabilities will be marked through Form-8, and names to be deleted will be processed via Form-7.

The training was also addressed by Naib Tehsildar Rajesh KaundalKishore Kumar, and other officials from the Election Department who explained the role of BLOs and form-filling procedures in detail.

SDM Singh urged residents to cooperate with BLOs during the campaign to ensure that all eligible citizens are enrolled and errors are eliminated, strengthening the democratic process.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment