
टोयोटा ग्लैंज़ा में अब छह एयरबैग स्टैंडर्ड, लॉन्च हुआ प्रेस्टीज एडिशन
सोलन, 14 जुलाई 2025।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने ग्राहकों की सुरक्षा और आराम को और बेहतर बनाने के लिए अपनी लोकप्रिय हैचबैक टोयोटा ग्लैंज़ा में दो बड़े अपडेट की घोषणा की है। अब ग्लैंज़ा के सभी वेरिएंट में छह एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे। इसके साथ ही, एक नया एक्सेसरी पैकेज ‘प्रेस्टीज एडिशन’ भी सीमित समय के लिए लॉन्च किया गया है।
टोयोटा ग्लैंज़ा, जो अपनी प्रीमियम डिजाइन, ईंधन दक्षता और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, अब सुरक्षा में भी शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है। नए पैकेज में कार के लुक, आराम और सुविधा को बढ़ाने वाले खास एक्सेसरीज़ शामिल हैं।
ग्लैंज़ा 1.2 लीटर K-सीरीज़ इंजन से लैस है, जो 22.94 किमी/लीटर (AMT) और 30.61 किमी/किग्रा (CNG) का माइलेज देता है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, Toyota i-Connect और 45+ कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए वाहन में VSC, हिल होल्ड असिस्ट, मजबूत TECT बॉडी और अब 6 एयरबैग दिए गए हैं।
टोयोटा ने बताया कि यह घोषणा ग्लैंज़ा की दो लाख यूनिट बिक्री और छह साल की सफलता के उपलक्ष्य में की गई है।
Toyota Glanza Now Comes with 6 Airbags as Standard; Launches Prestige Edition Accessory Pack
Solan, July 14, 2025:
Toyota Kirloskar Motor (TKM) has announced two significant updates for its popular premium hatchback, the Toyota Glanza, aimed at enhancing safety and customer value. The company has made six airbags standard across all variants of Glanza, underlining its commitment to passenger protection.
Additionally, Toyota has introduced a limited-period accessory bundle called the ‘Prestige Edition’, designed to enhance Glanza’s style, comfort, and convenience.
The Glanza continues to be a preferred choice for first-time buyers, urban professionals, and families due to its stylish design, fuel efficiency, and Toyota’s legendary reliability. Powered by a 1.2-litre K-series petrol engine, it offers up to 22.94 km/l (AMT) and 30.61 km/kg (CNG), along with features like a 9-inch infotainment system, 360-degree camera, HUD, and Toyota i-Connect with 45+ connected features.
With its bold styling, dual-tone interiors, and advanced safety features like VSC and Hill Hold Assist, the Glanza ensures a premium and confident driving experience—now with 6 airbags for added peace of mind.







