best news portal development company in india

केलांग में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

उपायुक्त किरण भड़ाना पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
उपायुक्त किरण भड़ाना पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
उपायुक्त किरण भड़ाना पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।

केलांग, 15 जुलाई 2025 
जिला पर्यावरण समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किरण भड़ाना ने की। बैठक में जिले के पर्यावरणीय मुद्दों और समाधान पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला पर्यावरण योजना को व्यापक और क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं के अनुसार संशोधित किया जाए। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता को जिम्मेदारी दी गई कि वे विस्तृत संशोधन प्रस्ताव तैयार करें।

कोकसर स्थित मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्र, जो हिमस्खलन में क्षतिग्रस्त हो गया था, उसके पुनर्निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को प्लास्टिक अपशिष्ट से पांच किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य आरंभ करने को कहा, जिससे अपशिष्ट का समुचित निपटान हो सके।

चंद्रताल झील क्षेत्र में प्लास्टिक प्रदूषण पर चिंता जताते हुए, उपायुक्त ने स्वच्छता और शौचालय निर्माण कार्यों के लिए डीआरडीओ से तकनीकी सहयोग लेने का सुझाव दिया। वन विभाग द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना भी प्रस्तावित की गई।

बैठक में सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने नई पर्यावरण अधिसूचनाओं की जानकारी दी, जिनमें प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध, होटल-रेस्तरां नियम और सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नियंत्रण शामिल है।

बैठक में एसडीएम आकांक्षा शर्मा, डीएफओ अनिकेत मारुति, डीएसपी रश्मि शर्मा, सीएमओ डॉ. रोशन लाल, बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया, उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Keylong, July 15, 2025
A key meeting of the District Environment Committee was held today at the Deputy Commissioner’s office in Keylong under the chairmanship of DC Kiran Bhadana. The meeting focused on various critical environmental issues in Lahaul-Spiti district.

The DC emphasized that the district’s environment plan still lacks certain essential elements. She instructed the Assistant Environmental Engineer of the Pollution Control Board to revise the plan thoroughly, incorporating local needs and issues.

The reconstruction of the Material Recovery Facility (MRF) at Koksar, damaged by an avalanche last year, is underway. The PWD was directed to initiate a pilot road project using plastic waste over at least 5 kilometers within two months.

Efforts to control plastic waste around Chandratal Lake were reviewed. The DC lauded the Chandratal Society’s waste management and directed the forest department to strengthen sanitation and construct eco-friendly toilets, possibly with DRDO’s technical support. A proposal to provide clean drinking water from natural sources to reduce bottle usage is under discussion.

Engineer Sunil Sharma outlined new regulations including a ban on bottled water under 500ml in government functions and hospitality sectors, and guidelines on single-use plastic and dustbins in commercial vehicles.

Officers present included SDM Akanksha Sharma, DFO Aniket Maruti, DSP Rashmi Sharma, CMO Dr. Roshan Lal, BDO Dr. Vivek Guleria, and other departmental heads.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment