best news portal development company in india

19 जुलाई को होगी दिशा समिति की बैठक ऊना में

SHARE:

ऊना में दिशा समिति बैठक की तैयारियों की जानकारी देते उपायुक्त जतिन लाल
ऊना में दिशा समिति बैठक की तैयारियों की जानकारी देते उपायुक्त जतिन लाल
ऊना में दिशा समिति बैठक की तैयारियों की जानकारी देते उपायुक्त जतिन लाल

ऊना, 16 जुलाई 
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), ऊना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 19 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे।

उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में ऊना जिले में संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समय पर बैठक में उपस्थित रहने और अपने-अपने विभाग की योजनागत प्रगति रिपोर्ट पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के रूप में जिला विकास अधिकारी कार्यालय में पूर्व में सौंपने के निर्देश दिए हैं।

इसके अतिरिक्त, 7 दिसंबर 2024 को आयोजित पिछली दिशा बैठक में लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी। यह बैठक जिला स्तर पर योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

Una, July 16
The District Development Coordination and Monitoring Committee (DISHA) of Una will hold its quarterly review meeting on July 19, 2025, at 10 AM at the District Council Conference Hall, Una.

Hamirpur MP and DISHA Committee Chairman Anurag Thakur will preside over the meeting. Sharing the details, Deputy Commissioner Jatin Lal informed that the meeting will review the implementation progress of centrally sponsored schemes in the Una district.

He directed all concerned departments to ensure their presence and submit their progress reports in the form of PowerPoint presentations to the District Development Officer’s office in advance. Additionally, departments are instructed to submit a report on the action taken on decisions from the previous meeting held on December 7, 2024.

This review aims to enhance the transparency and accountability of developmental schemes at the district level. The meeting will play a key role in identifying issues and accelerating developmental efforts in the region.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment