best news portal development company in india

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का पंचायतों का दौरा

SHARE:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की पंचायतों का दौरा करेंगे
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की पंचायतों का दौरा करेंगे
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की पंचायतों का दौरा करेंगे

शिमला, 16 जुलाई | देवभूमि मिरर
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 18 से 20 जुलाई तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

18 जुलाई को सुबह 9 बजे वह ग्राम पंचायत पराल्ली के डकैड जुब्बल में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग (SIEMAT) भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वे ग्राम पंचायत जय पीड़ी माता के रामपुरी में जिला स्तरीय मेले में भाग लेंगे। इस दिन वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी मिलेंगे।

19 जुलाई को वे ग्राम पंचायत कुठारी के टुटूपानी में सेब ग्रेडिंग और पैकिंग हाउस का उद्घाटन करेंगे, तत्पश्चात नालबन में राजकीय उच्च विद्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे।

20 जुलाई को ग्राम पंचायत रावीं के ढाड़ी में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता से संवाद करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे थाना में रॉयल नव युवक मंडल द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

यह प्रवास कार्यक्रम क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Shimla, July 16: Devbhumi Mirror
Education Minister Rohit Thakur will be on a three-day tour of various panchayats in Jubbal-Kotkhai constituency from July 18 to 20, 2025, as per a government spokesperson.

On July 18 at 9 AM, he will lay the foundation stone of the State Institute of Educational Management and Training (SIEMAT) at Dakad Jubbal in Paralli Panchayat. Later, he will participate in a district-level fair at Rampuri in Jai Peedi Mata Panchayat. He will also interact with party workers and the public to address their concerns.

On July 19, he will inaugurate an Apple Grading and Packing House at Tutupani in Kuthari Panchayat, followed by the inauguration of the Government High School building at Nalban.

On July 20, he will inaugurate a Community Hall at Dhadi village in Raveen Panchayat and meet with the public and party members. Later, he will attend the closing ceremony of a volleyball tournament organized by Royal Nav Yuvak Mandal in Thana village as the Chief Guest.

This visit aims to enhance developmental outreach and ensure grassroots public engagement in the region.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment