best news portal development company in india

शहीद पुष्पेंद्र नेगी को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

शहीद पुष्पेंद्र नेगी की अंतिम यात्रा में शामिल भाजपा नेता
शहीद पुष्पेंद्र नेगी की अंतिम यात्रा में शामिल भाजपा नेता
शहीद पुष्पेंद्र नेगी की अंतिम यात्रा में शामिल भाजपा नेता

किन्नौर, 17 जुलाई | देवभूमि मिरर
किन्नौर जिले की सांगला तहसील की थैमगारंग पंचायत के निवासी एवं 19 डोगरा रेजीमेंट में तैनात वीर नायक पुष्पेंद्र नेगी का असम में ड्यूटी के दौरान तेज हवाओं से गिरे पेड़ की टहनियों की चपेट में आकर शहीद होना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

मात्र 29 वर्ष की आयु में पुष्पेंद्र ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का परिचय देते हुए अंतिम सांसें लीं। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा नेता सूरत नेगी, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, शिशु भाई धर्मा और यशवंत नेगी ने भाग लिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डानेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुरडॉ. राजीव बिंदलसांसद अनुराग ठाकुरसुरेश कश्यपराजीव भारद्वाजकंगना रनौतडॉ. सिकंदर कुमार, और हर्ष महाजन ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना संदेश भिजवाया।

भाजपा प्रतिनिधियों ने शहीद के पिता महेंद्र कुमार, माता सरला देवी, पत्नी कीर्ति नेगी और छह वर्षीय बेटे एतिक से भेंट कर ढांढस बंधाया।
यह बलिदान न केवल किन्नौर, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा है।
वीर नायक पुष्पेंद्र नेगी को देवभूमि की भावभीनी श्रद्धांजलि।

Kinnaur, July 17| Devbhumi Mirror
The tragic martyrdom of Naik Pushpendra Negi, a resident of Thaimgarh Panchayat in Sangla, Kinnaur, and a brave soldier of the 19 Dogra Regiment, has left the nation in deep sorrow. He was martyred while on duty in Assam due to strong winds causing a tree branch to fall.

At just 29 years of age, Pushpendra’s dedication and service to the nation will forever be remembered. BJP leaders Karn Nanda, Surat Negi, Shishu Bhai Dharma, and Yashwant Negi attended his funeral and expressed condolences to the grieving family.

Messages of condolence were conveyed on behalf of BJP National President JP NaddaLeader of Opposition Jairam ThakurState President Dr. Rajeev BindalMPs Anurag ThakurSuresh KashyapRajeev BhardwajKangana RanautDr. Sikander Kumar, and Harsh Mahajan.

The BJP delegation met father Mahendra Kumar, mother Sarla Devi, wife Kirti Negi, and their six-year-old son Aetik, offering words of comfort.

Naik Pushpendra’s supreme sacrifice is an eternal symbol of patriotism and bravery.
Salute to the martyr of Devbhoomi.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment