best news portal development company in india

राहवीर योजना: मददगार नागरिक को मिलेगा 25 हजार

SHARE:

शिमला में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में राहवीर योजना की जानकारी देते उपायुक्त अनुपम कश्यप।
शिमला में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में राहवीर योजना की जानकारी देते उपायुक्त अनुपम कश्यप।
शिमला में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में राहवीर योजना की जानकारी देते उपायुक्त अनुपम कश्यप।

शिमला (हिमाचल प्रदेश) — केंद्र सरकार की राहवीर योजना के तहत सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले मददगार नागरिक को अब ₹25,000 का इनाम मिलेगा। यह राशि उन लोगों को दी जाएगी जो दुर्घटना के गोल्डन ऑवर (पहले एक घंटे) में पीड़ित की मदद करेंगे।

यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले नागरिकों की पहचान की जाए और उन्हें सम्मानित किया जाए। साथ ही समिति के अन्य सदस्यों से भी ऐसे मददगारों की सूचना जिला प्रशासन को देने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने बताया कि 28 जुलाई 2025 को बचत भवन, शिमला में सड़क सुरक्षा पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी हितधारक भाग लेंगे। बाद में उपमंडल स्तरीय कार्यशालाएं भी होंगी।

साथ ही, उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि शहर में दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान करें और वहां पर यातायात संकेतक व सुरक्षा उपाय किए जाएं। इसके अतिरिक्त, सड़क किनारे के सूखे पेड़ों की सूची बनाकर सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने को कहा गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि नेत्र जांच शिविर, रक्तदान, ओवरलोडिंग जांच व प्रदूषण नियंत्रण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने मोबाइल प्रदूषण जांच वैन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

Shimla (Himachal Pradesh) — Under the Central Government’s Rahveer Yojana, citizens who help road accident victims by taking them to the hospital within the golden hour (first hour) will now be rewarded with ₹25,000.

Deputy Commissioner of Shimla, Anupam Kashyap, announced this during the District Road Safety Committee meeting. He instructed the police department to identify such Good Samaritans who recently helped accident victims, so they can be honored. Other committee members were also urged to report such helpful citizens to spread awareness about the scheme.

He also announced that a district-level workshop on road safety will be held on 28 July 2025 at Bachat Bhawan, Shimla, with participation from all stakeholders. Sub-divisional workshops will follow.

The DC instructed the Municipal Corporation to identify accident-prone areas in the city and implement appropriate traffic safety measures, such as signage and road markings. Dry trees along the roads will also be identified for removal.

RTO Anil Sharma shared that regular eye check-up camps, blood donation drives, and overloading checks are ongoing. Pollution testing through mobile vans will also be arranged for vehicle owners during vehicle checks.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment