
नादौन, 19 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के अंतर्गत रक्कड़ गांव से शिव डाक कांवड़ संघ के बैनर तले कांवड़ यात्रा पर एक दल हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ पूर्व प्रधान और समाजसेवी प्रियतोश निशु ने हरी झंडी दिखाकर किया और सभी शिवभक्तों को सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रियतोश निशु ने जानकारी दी कि यह धार्मिक दल प्रतिवर्ष सावन माह में गंगाजल लाने हेतु हरिद्वार की यात्रा करता है। इस वर्ष भी दल के प्रमुख मदन लाल के नेतृत्व में दर्जनों श्रद्धालु यात्रा पर निकले हैं। इनमें लक्की, गौरव, रमेश, आशु, निशांत और अमन समेत कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
दल 23 जुलाई तक हरिद्वार पहुंचेगा, जहां से गंगाजल लेकर वे करीब 500 किलोमीटर पैदल यात्रा करके नादौन लौटेंगे और भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे।
क्षेत्र में इस धार्मिक यात्रा को लेकर भक्तिभाव और उत्साह का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और यात्रा की सफलता के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।
Nadaun, July 19:
A team of Shiv devotees from Rakkar village, under the banner of Shiv Daak Kanwar Sangh, departed on their annual Kanwar Yatra to Haridwar. The group was flagged off by former village head and social worker Priytosh Nishu, who extended his best wishes for a safe and spiritual journey.
Nishu informed that the group undertakes this holy journey every year during the Shravan month to fetch Ganga water (Gangajal) from Haridwar. This year, under the leadership of Madan Lal, several devotees including Lucky, Gaurav, Ramesh, Ashu, Nishant, and Aman are part of the pilgrimage.
The group is expected to reach Haridwar by July 23, collect Gangajal, and then walk back to Nadaun, covering a distance of approximately 500 kilometers on foot.
The entire region is immersed in a spiritual atmosphere as the community supports the religious endeavor. Villagers came together to send off the pilgrims with prayers for a safe and fulfilling journey.







