ऊना, 19 जुलाई।
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 25 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी। यह जानकारी प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने दी। उन्होंने सभी योग्य शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे समय पर अपने आवेदन उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, ऊना कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
आवेदन का प्रारूप और पात्रता शर्तें उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उपनिदेशक ने बताया कि हाल ही में विद्यालयों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि भारत स्काउट एंड गाइड की कव और बुलबुल विंग कई जिलों में निष्क्रिय हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इन शाखाओं को जल्द सक्रिय किया जाए।
श्री धीमान ने बताया कि 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में चरित्र निर्माण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास हेतु कव और बुलबुल कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। शिक्षकों को कव मास्टर और फ्लॉक लीडर के रूप में प्रशिक्षित करने हेतु एक बुनियादी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और केंद्र मुख्य अध्यापकों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में कव और बुलबुल विंग को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।
Una, July 19:
The last date to apply for the State Teacher Award 2025 has now been extended to July 25, which was earlier set as July 15. This information was shared by Somlal Dhiman, Deputy Director of Elementary Education, Una.
He advised all eligible teachers to submit their applications at the Deputy Director’s office before the due date. The application format and guidelines are available on the department’s official website.
During a recent review of schools, it was observed that the Cub and Bulbul wings of the Bharat Scouts and Guides are inactive in many districts. Taking this seriously, Mr. Dhiman emphasized the need to revitalize these branches to promote character building, discipline, and value education among students aged 5 to 10 years.
To strengthen these programs, a basic training course will be conducted to train school teachers as Cub Masters and Flock Leaders. All Block Education Officers and Head Teachers have been instructed to ensure the activation of Cub and Bulbul wings in their respective schools.







