हमीरपुर, 19 जुलाई।
एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 70 पदों पर भर्ती के लिए 26 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप-रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों पर 19 से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं फेल/पास या उससे अधिक शिक्षित, लंबाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे और उन्हें 17,500 से ₹22,000 मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। यदि किसी युवा का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो वह मूल प्रमाण पत्र और हिमाचली प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01972-222318 (रोजगार कार्यालय) या 85580-62252 (कंपनी प्रतिनिधि) पर संपर्क कर सकते हैं।
Hamirpur, July 19:
SIS India Ltd. (RTA Hamirpur) is organizing walk-in interviews for the recruitment of 70 Security Guard and Supervisor positions on July 26 from 11:00 AM to 2:00 PM at the Sub-Employment Office, Sujanpur.
District Employment Officer Surender Sharma informed that male candidates aged between 19 to 40 years can apply. The minimum educational qualification required is 10th fail/pass or above. Eligible candidates must have a minimum height of 168 cm and weight between 54 to 95 kg.
Selected candidates will be given offer letters on the spot and will receive a monthly salary between ₹17,500 to ₹22,000 along with other benefits.
Any interested youth whose name is registered with any employment exchange can appear for the interview with original documents and Himachali Bonafide Certificate.
For more information, candidates can contact the District Employment Office at 01972-222318 or SIS representative at 85580-62252.







