मंडी, 19 जुलाई।
राजकीय वल्लभ महाविद्यालय, मंडी में गैस्ट फैकल्टी (आतिथ्य और पर्यटन) के एक पद के लिए 22 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि यह पद महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए खुला है।
उम्मीदवार की आयु 23 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसके पास पर्यटन विषय में मास्टर डिग्री (55% अंकों सहित) होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी को नेट (NET)/सैट (SET) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, तथा रोजगार कार्यालय द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र के साथ 22 जुलाई को प्रातः 11 बजे वल्लभ महाविद्यालय मंडी के प्रशासनिक खंड में उपस्थित होना होगा।
साक्षात्कार के लिए आने वाले किसी भी उम्मीदवार को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
Mandi, July 19:
The Regional Employment Officer Akshay Kumar informed that Vallabh Government College, Mandi, has notified a guest faculty post in Hospitality and Tourism. The interview will be held on July 22 at 11:00 AM in the administrative block of the college.
Both male and female candidates are eligible to apply. The age of applicants should be between 23 and 45 years. Minimum qualification required is a Master’s degree in Tourism with at least 55% marks, along with having cleared NET/SET. Candidates must also be registered with any employment office.
Interested candidates must appear with original educational documents, passport-size photographs, Aadhaar card, and employment registration proof. No travel allowance will be provided to candidates attending the interview.
This opportunity offers eligible aspirants a chance to contribute to the field of tourism education in one of Himachal Pradesh’s premier institutions.







