
हमीपुर, 22 जुलाई।
बजरंग टैक्सी यूनियन कुठेडा की बैठक में सभी सदस्यों ने स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री का आभार जताया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन प्रधान संजीव कुमार ने की, जिसमें उपप्रधान विजय सोनी, महासचिव सुशील कुमार समेत तमाम सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में पारित धन्यवाद प्रस्ताव के माध्यम से विधायक का कुठेडा-तल्याणा चौक से तल्याणा की ओर जाने वाली सड़क को सीमेंट ब्लॉकों से पक्का करवाने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। यह लंबे समय से लंबित मांग थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिली है।
बैठक में इस बात की भी सराहना की गई कि यूनियन कार्यकारिणी और आरटीओ बिलासपुर के सहयोग से क्षेत्र में अवैध टैक्सी संचालन पर सख्ती की गई है। इसके अतिरिक्त यूनियन ने टैक्सी ऑपरेटरों के लिए कल्याण फंड की योजना पर भी चर्चा की, जिसे सभी सदस्यों की सहमति मिली।
इस अवसर पर मुख्य सलाहकार निक्कू राम व अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। यूनियन के सदस्यों ने कार्यकारिणी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए भविष्य में लिए गए निर्णयों को मानने का वादा किया।
Hamirpur, July 22:
In a recent meeting of the Bajrang Taxi Union Kuthda, members unanimously passed a vote of thanks to the local MLA and Technical Education Minister for resolving a long-pending issue related to road infrastructure.
Under the leadership of union president Sanjeev Kumar, vice president Vijay Soni, and general secretary Sushil Kumar, the union expressed gratitude for the cement block construction on the Kuthda–Talyana Chowk road, which has greatly improved vehicular and pedestrian movement.
The members also appreciated the Regional Transport Officer (RTO), Bilaspur, for taking action against unauthorized taxis operating in the area. The union acknowledged the efforts of the executive committee in ensuring regulatory enforcement.
Furthermore, discussions were held on launching a welfare fund for taxi operators, which received unanimous support from attendees. Senior advisor Nikku Ram, Ward-7 Panch from Bhulswai Panchayat, also attended the meeting. The members pledged full support to the union’s future decisions and plans.







