best news portal development company in india

राज्यपाल करेंगे मिंजर मेले का विधिवत शुभारंभ

SHARE:

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का उद्घाटन करते हुए
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का उद्घाटन करते हुए
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का उद्घाटन करते हुए

25 जुलाई को होगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे विधिवत उद्घाटन

चंबा, 25 जुलाई 2025 — हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 27 जुलाई को चंबा के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले-2025 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राज्यपाल का तीन दिवसीय चंबा प्रवास 26 जुलाई से शुरू होगा।

राज्यपाल 26 जुलाई को शाम को डलहौजी पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम परिधि गृह में होगा। 27 जुलाई को प्रातः 10 बजे वे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मिंजर अर्पित करेंगे, इसके पश्चात 11 बजे चौगान मैदान में मेले का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3:30 बजे वे बचत भवन में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

शाम 8:30 बजे राज्यपाल “रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मीट” एवं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। रात्रि विश्राम चंबा के परिधि गृह में होगा। 28 जुलाई को प्रातः 7 बजे वे पुनः श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएंगे, और 8:30 बजे खज्जियार एवं पुखरी सामुदायिक पर्यटन गांव का दौरा करेंगे।

राज्यपाल की यह यात्रा पर्यटन, संस्कृति और प्रशासनिक समीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Governor to Inaugurate International Minjar Fair on July 27
Three-Day Visit to Chamba to Include Cultural & Administrative Programs

Chamba, July 25, 2025 — His Excellency Governor Shiv Pratap Shukla will formally inaugurate the International Minjar Fair 2025 on July 27 at the historic Chaugan Ground in Chamba. Deputy Commissioner Mukesh Repaswal shared the detailed itinerary of the Governor’s three-day official visit to the district.

The Governor will reach Dalhousie on July 26 (Saturday) evening, where he will stay at the Circuit House. On July 27, he will visit the Lakshmi Narayan Temple at 10:00 AM and offer Minjar before heading to Chaugan for the fair’s inauguration at 11:00 AM.

Later, at 3:30 PM, the Governor will preside over a meeting to review the Aspirational District Programme at the Savings Building. At 8:30 PM, he will inaugurate the Responsible Tourism Meet and Cultural Evening.

On July 28, the Governor will again visit the Lakshmi Narayan Temple early in the morning before departing for Khajjiar and the community tourism village Pukhri. He will leave for Pathankot by bus later in the day.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment