best news portal development company in india

बैजनाथ-भरमौर मार्ग को नहीं मिला नेशनल हाईवे दर्जा

SHARE:

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के प्रश्न पर नितिन गडकरी ने दी जानकारी
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के प्रश्न पर नितिन गडकरी ने दी जानकारी
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के प्रश्न पर नितिन गडकरी ने दी जानकारी

बैजनाथ-भरमौर-होली मार्ग को नहीं मिला राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सदन में दी जानकारी

धर्मशाला, 28 जुलाई 2025। बैजनाथ-भरमौर-उतराला-होली सड़क मार्ग को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की उम्मीदों को उस समय झटका लगा जब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की संभावनाओं से इंकार कर दिया।

काँगड़ा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मंत्री गडकरी ने स्पष्ट किया कि मंत्रालय द्वारा अभी तक इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित नहीं किया गया है। सांसद भारद्वाज ने इस मार्ग को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने तथा इसके पहले चरण के निर्माण हेतु बजट प्रावधान की जानकारी मांगी थी।

गडकरी ने अपने उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार मुख्यतः राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और रख-रखाव की जिम्मेदारी निभाती है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे घोषित करने के प्रस्ताव समय-समय पर प्राप्त होते हैं। इन प्रस्तावों का मूल्यांकन ‘पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान’ और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के अनुसार किया जाता है।

यह जानकारी उन लोगों के लिए महत्त्वपूर्ण है जो लंबे समय से इस मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Baijnath-Bharmour-Holi Road Not Declared as National Highway
Union Minister Nitin Gadkari responds to query in Parliament

Dharamshala, July 28, 2025 – In a written response in the Lok Sabha, Union Minister for Road Transport and Highways, Shri Nitin Gadkari, informed Kangra MP Dr. Rajeev Bhardwaj that the Baijnath-Bharmour-Utrala-Holi road has not been declared as a National Highway.

Dr. Bhardwaj had asked whether this road could be declared a national project and whether any budget allocation had been made for its first phase. Minister Gadkari clarified that the central government is primarily responsible for the development and maintenance of National Highways.

He further stated that proposals for declaring state highways as national highways are received from state governments and union territories. These proposals are evaluated based on connectivity requirements and alignment with the PM Gati Shakti National Master Plan.

As of now, no decision has been taken by the ministry to declare this route as a National Highway. The announcement comes as a disappointment to locals who have long demanded improved road connectivity in the region.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment