best news portal development company in india

आंगनवाड़ी साक्षात्कार स्थगित, अब 22 अगस्त को

SHARE:

🌧 मौसम की खराबी से आंगनवाड़ी साक्षात्कार स्थगित, अब 22 अगस्त को होंगे

मंडी, 29 जुलाई | देवभूमि मिरर
महिला एवं बाल विकास निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत रिवालसर बाल विकास परियोजना द्वारा जिला मंडी में आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए निर्धारित साक्षात्कार अब स्थगित कर दिए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह साक्षात्कार पहले 30 जुलाई को उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर मंडी के कार्यालय में आयोजित किए जाने थे।

हालांकि, प्रतिकूल मौसम और मार्गों की खराब स्थिति को देखते हुए इन साक्षात्कारों को स्थगित करना पड़ा है। अब ये साक्षात्कार आगामी 22 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर मंडी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि ये साक्षात्कार मंडी जिला के अप्पर लोट, चचोला, कोट (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) और बनायट, कथवाड़ी (आंगनवाड़ी सहायिका) केंद्रों के लिए रिक्त पदों को भरने के लिए किए जा रहे हैं।

🌧 Anganwadi Worker & Helper Interviews Rescheduled to 22 August

Mandi, 29 July | Devbhumi Mirror
Under the Directorate of Women and Child Development, Himachal Pradesh, the interviews for vacant positions of Anganwadi Workers and Helpers in the Riwalsar Child Development Project, Mandi district, have been postponed due to inclement weather and poor road conditions.

CDPO Vandana Sharma informed that the interviews, earlier scheduled for 30 July 2025, will now be conducted on 22 August 2025 at 10:00 AM in the office of the Sub-Divisional Magistrate (Civil), Sadar Mandi.

These interviews pertain to the filling of vacant posts at Anganwadi centers in Upper Lot, Chachola, Kot (Worker) and Banayat, Kathwadi (Helper).

Candidates are advised to attend the rescheduled interviews with all necessary documents.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment