best news portal development company in india

सिराज में बाढ़ से बहा पुल बनेगा जल्द

SHARE:

फोटो कैप्शन: राज्यसभा में सांसद इंदु बाला गोस्वामी को जानकारी देते केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सिराज खंड में बाढ़ से बह गए पुल के पुनर्निर्माण हेतु ₹23.64 करोड़ की स्वीकृति।
फोटो कैप्शन:राज्यसभा में सांसद इंदु बाला गोस्वामी को जानकारी देते केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सिराज खंड में बाढ़ से बह गए पुल के पुनर्निर्माण हेतु ₹23.64 करोड़ की स्वीकृति।

राज्यसभा में सांसद इंदु बाला गोस्वामी को जानकारी देते केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सिराज खंड में बाढ़ से बह गए पुल के पुनर्निर्माण हेतु ₹23.64 करोड़ की स्वीकृति।

 

नई दिल्ली/शिमला ,29 जुलाई 2025
केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने राज्यसभा में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY-III) के तहत हिमाचल प्रदेश के सिराज खंड में हाल की भीषण बाढ़ से बह गए पुल के पुनर्निर्माण के लिए ₹23.64 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। यह जानकारी उन्होंने राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी के एक प्रश्न के उत्तर में दी। मंत्री ने बताया कि पीएमजीएसवाई-3 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में 3,123.117 किलोमीटर लंबी 299 सड़क योजनाएं और 43 पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अब तक 1,023.734 किलोमीटर सड़क और 1 पुल का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित सड़कों और पुलों के रख-रखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। इसके अतिरिक्त, पुलों की स्वीकृति संबंधित मार्ग रेखा की जरूरतों के अनुसार की जाती है।

यह स्वीकृति सिराज क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आई है, जहां बाढ़ के बाद संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। पुनर्निर्माण कार्य से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

₹23.64 Crore Approved for Rebuilding Washed Away Bridge in Sirmaur

New Delhi/Shimla ,29 July 2025
Union Minister of State for Rural Development Shri Kamlesh Paswan informed the Rajya Sabha that a grant of ₹23.64 crore has been sanctioned under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana (PMGSY-III) for rebuilding a bridge in Sirmaur’s Siraj block, which was recently destroyed in heavy floods.

Responding to a question by Rajya Sabha MP Indu Bala Goswami, the minister shared that under PMGSY-III, a total of 3,123.117 km of 299 roads and 43 bridges have been sanctioned in Himachal Pradesh, out of which 1,023.734 km of roads and one bridge have already been completed.

He further mentioned that the maintenance responsibility for these roads and bridges lies with the state government, and the approval of bridges is done in alignment with the designated road routes.

This development comes as a major relief for the residents of Siraj, ensuring improved connectivity and economic revival in the flood-affected area.

 

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment