
सड़क हादसे में मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
जंजैहली-छतरी मार्ग हादसे में तीन की गई जान
मंडी, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार देर रात मंडी जिला के जंजैहली-छतरी मार्ग पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है, जिसने कई परिवारों को असहनीय पीड़ा दी है। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा जनता के साथ खड़ी है और ऐसी आपदाओं के समय राहत और पुनर्वास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
CM Expresses Grief Over Tragic Road Accident in Mandi
Three killed, two injured on Janjheli-Chhatri Road
Mandi, August 4. Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has expressed deep sorrow over the tragic road accident that claimed the lives of three individuals on the Janjheli-Chhatri road in Mandi district on Sunday night.
The Chief Minister extended his heartfelt condolences to the bereaved families and instructed the district administration to provide all possible assistance to them.
He also wished speedy recovery to the two injured persons and prayed to the Almighty to give strength to the families to bear this irreparable loss.
CM Sukhu emphasized that the state government stands firmly with the affected families during such difficult times and is committed to ensuring relief and support without delay.







