हमीरपुर, 5 अगस्त 2025।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर में बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की द्वितीय चरण की काउंसलिंग पूरी हो गई है। काउंसलिंग के दूसरे दिन एचपीसीईटी मेरिट के आधार पर सामान्य, ऑल इंडिया कोटा, ईडब्ल्यूएस, बेटी है अनमोल आदि श्रेणियों के 80 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गईं। इन अभ्यर्थियों को 6 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
प्रदेश के सभी 5 सरकारी फार्मेसी कॉलेजों की कुल 280 सीटें पूरी तरह भर गई हैं। हालांकि निजी कॉलेजों में कुछ सीटें अभी भी शेष हैं।
आज से बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की जेईई मेन के आधार पर द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रारंभ हो रही है। पहले दिन ओबीसी और एससी श्रेणी की काउंसलिंग की जा रही है, जबकि 6 अगस्त को एसटी, ईडब्ल्यूएस और सामान्य उप-श्रेणियों की काउंसलिंग होगी।
7 अगस्त को सामान्य श्रेणी, ऑल इंडिया कोटा और ‘बेटी है अनमोल’ श्रेणी की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। बी आर्किटेक्चर की काउंसलिंग भी 5 अगस्त को राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) परिसर में प्रस्तावित है।
Hamirpur, August 5, 2025.
The Himachal Pradesh Technical University (HPTU), Hamirpur has successfully concluded the second round of counseling for B. Pharmacy (Direct Entry). On the second day of counseling, seats were allocated to 80 candidates from General, All India Quota, EWS, and “Beti Hai Anmol” categories based on their HPCET merit. These candidates must report to their allotted colleges by August 6.
All 280 seats in five government B. Pharmacy colleges have now been filled. Some seats in 19 private colleges are still vacant.
Today, the second round of B.Tech (Direct Entry) counseling based on JEE Main scores has commenced. On the first day, candidates from OBC and SC categories are being considered. ST, EWS, and subcategories of General candidates will be counseled on August 6, while the main counseling for General, All India Quota, and “Beti Hai Anmol” categories is scheduled for August 7.
Additionally, the first round of B.Arch counseling will take place today at Rajiv Gandhi Engineering College, Nagrota Bagwan (Kangra).







