best news portal development company in india

पीएआई पोर्टल पर ग्राम पंचायतों का प्रशिक्षण आयोजित

SHARE:

सोलन में पीएआई पोर्टल पर प्रशिक्षण लेते पंचायत प्रतिनिधि।
सोलन में पीएआई पोर्टल पर प्रशिक्षण लेते पंचायत प्रतिनिधि।
सोलन में पीएआई पोर्टल पर प्रशिक्षण लेते पंचायत प्रतिनिधि।

सोलन, 5 अगस्त 2025।
विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए आज यहां ‘पंचायत विकास सूचकांक (PAI 2.0) पोर्टल’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने की।

प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों के प्रधानों, सचिवों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि पीएआई 2.0 पोर्टल का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की प्रगति को मापना, चुनौतियों की पहचान करना और योजनाओं की प्रभावी योजना बनाना है।

उन्होंने कहा कि यह पोर्टल डाटा-संचालित है, जिससे ग्राम पंचायतें वास्तविक समय में निर्णय ले सकती हैं। यह पोर्टल सतत विकास लक्ष्यों से जुड़ा हुआ है और स्थानीय स्तर पर वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने का माध्यम बनता है। इससे ग्राम विकास में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है।

कार्यशाला में पंचायत निरीक्षक नितेश भाटिया ने सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की जानकारी दी जबकि पंचायत उप निरीक्षक परस राम ने डाटा संग्रहण, मूल्यांकन और प्रगति ट्रैकिंग की प्रक्रिया समझाई।

कार्यशाला के उपरांत मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं की समीक्षा भी की गई। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Solan, August 5, 2025.
A one-day training workshop on the Panchayat Development Index (PAI 2.0) Portal was organized today for representatives of various gram panchayats under Solan development block. The session was chaired by Block Development Officer Ramesh Kumar Sharma.

The aim of the PAI 2.0 portal is to promote sustainable rural development by enabling panchayats to measure their progress, identify challenges, and plan better using real-time data. Sharma highlighted that the portal is data-driven, facilitating evidence-based decision-making at the grassroots level.

The PAI 2.0 is aligned with Sustainable Development Goals (SDGs), helping local bodies meet global targets efficiently and transparently. It also promotes accountability and timely implementation of development standards.

Panchayat Inspector Nitesh Bhatia shared insights on SDGs and their localization, while Sub Inspector Paras Ram provided an overview of data collection, assessment, and tracking mechanisms through the portal.

A review meeting of development schemes like MGNREGA, PMAY, NRLM, and Swachh Bharat Mission followed the workshop. The event was attended by panchayat leaders, secretaries, and departmental officials.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment