
कांगड़ा, 6 अगस्त।
आपदा की इस घड़ी में सामाजिक संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आ रही हैं। सनातन धर्म सभा उपसमिति डिपो बाजार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ₹21,000 का चेक उपायुक्त हेमराज बैरवा को सौंपा।
सभा के अध्यक्ष विजय शर्मा ने चेक प्रदान करते हुए कहा कि आपदा के समय जरूरतमंदों की सहायता करना समाज का नैतिक कर्तव्य है और इस योगदान के माध्यम से सभा ने अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह राशि भले ही छोटी हो, लेकिन इससे प्रदेश के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
इस मौके पर सभा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इसे समाज के प्रति एक सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने इस योगदान के लिए सभा का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के सहयोग से प्रशासन को आपदा राहत कार्यों में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से भी इसी प्रकार सहयोग की अपील की।
Kangra, August 6:
In a commendable gesture of social responsibility, the Sanatan Dharm Sabha Sub-committee, Depo Bazaar, donated ₹21,000 to the Chief Minister’s Relief Fund on Tuesday. The cheque was handed over to Deputy Commissioner Hemraj Bairwa by Vijay Sharma, President of the Sabha.
Speaking on the occasion, Vijay Sharma emphasized that helping the needy in times of disaster is the moral duty of every institution. Other office bearers of the Sabha echoed the sentiment, stating that this contribution is a small step toward fulfilling their commitment to society.
Deputy Commissioner Hemraj Bairwa expressed gratitude for the contribution, stating that the donated amount will be utilized to assist people affected by natural calamities in the state. He also encouraged other organizations to come forward and contribute to the relief efforts.







