best news portal development company in india

भराड़ गांव में 35 दिन बाद पहुंची बिजली

SHARE:

विद्युत बोर्ड की टीम ने रस्सियों से खींचकर पोल पहुंचाए
विद्युत बोर्ड की टीम ने रस्सियों से खींचकर पोल पहुंचाए
विद्युत बोर्ड की टीम ने रस्सियों से खींचकर पोल पहुंचाए

भराड़ में 35 दिन बाद बिजली बहाल

मंडी, 6 अगस्त 2025। मंडी जिले के सराज क्षेत्र की आपदा प्रभावित पंचायत पखरेर के भराड़ गांव में 35 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिजली बहाल कर दी गई है। 30 जून की रात भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यह गांव अंधेरे में डूब गया था। सड़क मार्ग के पूर्ण रूप से टूट जाने और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते बिजली बहाली एक बड़ी चुनौती बन गई थी।

विद्युत बोर्ड की टीम ने रस्सियों की मदद से बिजली के पोल खींचकर गांव तक पहुंचाए और लगभग तीन किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पोल खड़े किए। कनिष्ठ अभियंता थुनाग, जगदीश ने बताया कि गांव के करीब 60 परिवार पिछले 35 दिनों से बिजली की आपूर्ति से वंचित थे।

अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल गोहर सुमित चौहान ने बताया कि सराज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है। सुराह गांव में भी जल्द बिजली बहाल की जाएगी। भराड़ गांव में फिलहाल अस्थायी रूप से आपूर्ति शुरू कर दी गई है और जल्द ट्रांसफार्मर लगाकर इसे स्थायी किया जाएगा।

Electricity Restored in Bharad Village After 35 Days

Mandi, August 6, 2025 – After 35 days of darkness, electricity has finally been restored in Bharad village of Pakhred Panchayat in the Seraj region of Mandi district. The village was left without power following the devastating rains and landslides on the night of June 30, which completely cut off road access and made restoration efforts extremely difficult.

A team from the Electricity Board worked tirelessly, using ropes to carry electric poles through nearly three kilometers of rough, hilly terrain. According to Junior Engineer Jagdish from Thunag, around 60 families in the village were affected.

Executive Engineer of Gohar Electrical Division, Sumit Chauhan, confirmed that most villages in Seraj now have power. Bharad village has been temporarily connected, and efforts are underway to install a transformer for permanent restoration. Only Surah village remains, where electricity is expected to return within the next two days if weather conditions permit.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment