
हमीरपुर के पांचों विस क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची पर आपत्तियां 13 तक
हमीरपुर, 7 अगस्त 2025। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हमीरपुर जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों — भोरंज (36), सुजानपुर (37), हमीरपुर (38), बड़सर (39) और नादौन (40) — के मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची प्रकाशित कर दी गई है।
इन सूचियों की प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संबंधित एसडीएम, तहसीीलदार एवं नायब तहसीलदार कार्यालयों में 13 अगस्त 2025 तक निरीक्षण हेतु नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी नागरिक को सूची में प्रकाशित किसी मतदान केंद्र को लेकर कोई आपत्ति, सुझाव या प्रस्ताव है, तो वह उसे लिखित रूप में 13 अगस्त तक संबंधित कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त कोई भी आपत्ति या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह प्रक्रिया निर्वाचन प्रणाली की पारदर्शिता और जनसहभागिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
Objections Invited Till August 13 on Hamirpur Polling Booth Draft Lists
Hamirpur, August 7, 2025 – Deputy Commissioner and District Election Officer Amarjeet Singh informed that the draft list of polling booths for all five assembly constituencies in Hamirpur district — Bhoranj (36), Sujanpur (37), Hamirpur (38), Barsar (39), and Nadaun (40) — has been published.
Copies of these draft lists are available for public inspection till August 13, 2025, at the offices of the District Election Officer, concerned SDMs, Tehsildars, and Naib Tehsildars.
Citizens who wish to raise objections, offer suggestions, or propose changes related to the polling booth list may submit them in writing by August 13 at the respective offices.
No submissions will be entertained after the deadline. This initiative aims to maintain transparency and encourage public participation in the electoral process, in accordance with the guidelines of the Election Commission of India.







