best news portal development company in india

हिमाचल का पहला शून्य अपशिष्ट जनजातीय महोत्सव

SHARE:

केलांग में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करते अधिकारी व कर्मचारी।
केलांग में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करते अधिकारी व कर्मचारी।
केलांग में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करते अधिकारी व कर्मचारी।

हिमाचल का पहला शून्य अपशिष्ट जनजातीय महोत्सव

केलांग, 7 अगस्त। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि जिला मुख्यालय केलांग में 14 से 16 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय जनजातीय महोत्सव पहली बार पर्यावरण मित्र एवं शून्य अपशिष्ट आधारित उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह पहल सतत विकास, स्वच्छता और जनजागरूकता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

महोत्सव की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन द्वारा एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें एसडीएम आकांक्षा शर्मा, सहायक आयुक्त कल्याणी तिवाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। शकस नाला, यूटी नाला और बस स्टैंड क्षेत्र की सफाई की गई तथा स्वच्छता की शपथ ली गई।

महोत्सव में पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक झांकियां, जनजातीय फैशन शो, विकास प्रदर्शनियां और सरस मेला प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य हिमाचल की जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देना, पर्यावरणीय चेतना फैलाना और अन्य जिलों को ईको-फ्रेंडली आयोजनों के लिए प्रेरित करना है। प्रशासन ने नागरिकों से इस प्रयास में भागीदारी का आह्वान किया है।

Himachal’s First Eco-Friendly Tribal Festival in Keylong

Keylong, August 7 – Deputy Commissioner of Lahaul-Spiti, Kiran Bhadana, announced that the State-Level Tribal Festival 2025, to be held from August 14 to 16 in Keylong, will be Himachal Pradesh’s first-ever eco-friendly and zero-waste event.

As part of the preparations, a major cleanliness drive was carried out under the leadership of SDM Akanksha Sharma, Assistant Commissioner Kalyani Tiwana, and other department heads. Areas such as Shaks Nala, UT Nala, and the Keylong bus stand were cleaned, and participants took a pledge for cleanliness and responsible citizenship.

The festival will feature cultural tableaux, tribal dances, a Tribal Queen fashion show, exhibitions, sports activities, and the SARAS Mela to promote self-help groups. The initiative aims to promote tribal heritage, spread awareness about sustainable living and cleanliness, and serve as a model for future eco-conscious events across the state.

The administration urges all citizens, youth, volunteers, and officials to actively participate and make this festival a grand success.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment