best news portal development company in india

झंडूता में तिरंगा यात्रा का देशभक्ति रंग

SHARE:

झंडूता में भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते विधायक जीतराम कटवाल।
झंडूता में भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते विधायक जीतराम कटवाल।
झंडूता में भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते विधायक जीतराम कटवाल।

बिलासपुर/झंडूता — झंडूता तहसील मुख्यालय और आसपास का क्षेत्र रविवार को ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोषों से गूंज उठा। अवसर था बैहना-ब्राह्मणा पंचायत प्रांगण से भाजपा झंडूता मंडल द्वारा निकाली गई भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल ने की।
विधायक जीतराम कटवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि जिला भाजपा उपाध्यक्ष शैलजा शर्मा ने प्रभारी के रूप में शिरकत की। यात्रा पंचायत प्रांगण से कोटलू होते हुए झंडूता बाजार से गुजरकर भाजपा कार्यालय तक पहुंची।
अपने संबोधन में विधायक कटवाल ने कहा, “तिरंगा करोड़ों देशवासियों के गौरव, सपनों और बलिदान का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता संघर्ष और बलिदान से मिली है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, अनूप महाजन, दिनेश चंदेल सहित लगभग 250 कार्यकर्ता शामिल हुए।

Bilaspur/Jhanduta — The town of Jhanduta and its surrounding areas echoed with patriotic chants of “Bharat Mata Ki Jai” and “Vande Mataram” on Sunday during a grand ‘Tiranga Yatra’ organized by the BJP Jhanduta Mandal from the Baehna-Brahmana Panchayat ground. The event was presided over by Mandal President Rasam Singh Chandel, with MLA Jeet Ram Katwal as the chief guest and BJP District Vice President Shailja Sharma as in-charge.
The yatra covered a distance of about 2.5 km, passing through Kotlu and Jhanduta Bazaar before concluding at the BJP office.
In his address, MLA Katwal said, “The tricolor is not just a flag; it represents the pride, dreams, and sacrifices of millions of Indians. Our freedom came through struggle and countless sacrifices.” He also highlighted India’s achievements under Prime Minister Narendra Modi’s leadership and urged unity to make India a developed nation by 2047. Around 250 party workers participated in the event, including senior leaders and panchayat representatives.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment