best news portal development company in india

भाजपा सम्मानित करती तिरंगा, कांग्रेस करती अपमान

SHARE:

शिमला में भाजपा संजौली मंडल की तिरंगा यात्रा में संबोधित करते भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल।
शिमला में भाजपा संजौली मंडल की तिरंगा यात्रा में संबोधित करते भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल।
शिमला में भाजपा संजौली मंडल की तिरंगा यात्रा में संबोधित करते भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल।

शिमला, 11 अगस्त। भाजपा संजौली मंडल में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रत्याशी संजय सूद, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देशटा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बिलाल अहमद और पूर्व महापौर सत्या कौंडल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू ने की।

संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा तिरंगे को राष्ट्र की आन, बान और शान के रूप में सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने कई मौकों पर तिरंगे का अपमान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की तिरंगा यात्राओं में भारत के उल्टे तिरंगे लगाए गए और यह सीधा राष्ट्र का अपमान है।

कटवाल ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयानों में पाकिस्तान समर्थक रुख झलकता है। उन्होंने मंडी में बाढ़ पीड़ितों पर देशद्रोह के मुकदमे दर्ज करने को अन्यायपूर्ण बताया और पीड़ितों के साथ खड़े होने का संकल्प दोहराया।

Shimla, August 11: The BJP Sanjauli Mandal organized a grand Tiranga Yatra, attended by BJP State Vice President Sanjeev Katwal, Treasurer Kamaljit Sood, Media Incharge Karn Nanda, candidate Sanjay Sood, District President Keshav Chauhan, Kisan Morcha President Sanjeev Deshta, Minority Morcha President Bilal Ahmad, and former Mayor Satya Kaundal. The event was presided over by Mandal President Sanjeev Chauhan Pinku.

Katwal stated that the BJP has always respected the national flag, considering it the pride of the nation, while accusing the Congress of dishonoring it on several occasions. He alleged that in some Congress Tiranga Yatras, the national flag was displayed upside down, which is a direct insult to the nation.

He also criticized Rahul Gandhi, saying his remarks often reflect a pro-Pakistan stance. Katwal condemned the sedition cases filed against flood victims in Mandi and assured support to those affected.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment