best news portal development company in india

ऊना में विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत

SHARE:

ऊना में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का भव्य स्वागत, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर।
ऊना में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का भव्य स्वागत, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर।
ऊना में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का भव्य स्वागत, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर।

ऊना, 14 अगस्त। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को ऊना में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 14 अगस्त की शाम उनके ऊना आगमन पर विधायक विवेक शर्मा, विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

15 अगस्त की सुबह 11 बजे श्री पठानिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेने के बाद जिलावासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे।

समारोह में मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से उत्साहपूर्वक समारोह में भाग लेने की अपील की।

Una, August 14: Speaker of Himachal Pradesh Legislative Assembly, Kuldeep Singh Pathania, will be the chief guest at the district-level Independence Day celebrations in Una on August 15. On his arrival in Una on the evening of August 14, he was given a grand welcome by MLAs Vivek Sharma and Sudarshan Babloo, former MLA Satpal Raizada, District Congress President Ranjit Rana, Deputy Commissioner Jatin Lal, SP Amit Yadav, and other dignitaries.

On the morning of August 15, at 11 AM, Mr. Pathania will hoist the national flag at the Government Senior Secondary School, Una, and address the gathering after taking the salute at the parade. Police, Home Guard, NCC, NSS, and students from various schools will participate in the parade.

The event will feature tableaux showcasing government welfare schemes, vibrant cultural performances, and stalls promoting healthy food. The DC has urged citizens to join in large numbers to celebrate the national festival with collective enthusiasm.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment