best news portal development company in india

धर्मशाला में संस्कृत दिवस का भव्य आयोजन

SHARE:

राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में संस्कृत दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते प्रशिक्षु अध्यापक।
राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में संस्कृत दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते प्रशिक्षु अध्यापक।
राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में संस्कृत दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते प्रशिक्षु अध्यापक।

धर्मशाला, 14 अगस्त।
राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में आज संस्कृत दिवस पारंपरिक गरिमा और बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. आरती वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद संस्कृत भजन, संस्कृत नाटी, श्लोक उच्चारण, सुभाषित लेखन, पत्र वाचन और संस्कृत साहित्य पर आधारित प्रश्नोत्तरी जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में हिमानी रमन शर्मा, स्मृति शर्मा और मुस्कान ने श्लोक गायन में शीर्ष स्थान प्राप्त किए, जबकि पत्र वाचन में राजेश्वरी, शिवम शर्मा और पवन विजेता बने। सुभाषित लेखन में शैली कपूर, सृष्टि वर्मा और मेघा कुमारी ने स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में विक्रमशिला सदन प्रथम, नालन्दा सदन द्वितीय और काशी सदन तृतीय रहे।

मुख्य अतिथि प्रो. आरती वर्मा ने संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर जोर देते हुए प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया और निर्णायक मंडल में डॉ. अतुल आचार्य, डॉ. राज भगती और डॉ. प्रियंका शामिल रहीं।

Title: Grand Celebration of Sanskrit Day in Dharamshala

Dharamshala, August 14.
The Government College of Teacher Education, Dharamshala, celebrated Sanskrit Day with great enthusiasm and traditional decorum. Principal Prof. Aarti Verma graced the occasion as the chief guest. The event began with a Saraswati Vandana and welcome song, followed by Sanskrit hymns, plays, shloka recitation, subhashita writing, letter reading, and a Sanskrit literature quiz competition.

Himani Raman Sharma, Smriti Sharma, and Muskaan bagged the top positions in shloka recitation, while Rajeshwari, Shivam Sharma, and Pawan excelled in letter reading. In subhashita writing, Shaili Kapoor, Srishti Verma, and Megha Kumari secured the top ranks. The quiz competition saw Vikramshila House in first place, Nalanda House second, and Kashi House third.

Chief Guest Prof. Verma praised the participants and highlighted the importance of such events in promoting and preserving the Sanskrit language. The program was coordinated by Dr. Manoj Kumar, with Dr. Atul Acharya, Dr. Raj Bhagti, and Dr. Priyanka as judges.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment