best news portal development company in india

मंडी को मिला 216 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट

SHARE:

"मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।"
"मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।"
“मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।”

मंडी, 16अगस्त – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 216 करोड़ रुपये की लागत से बनी और प्रस्तावित 33 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इनमें पेयजल योजनाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुल, कार्यालय भवन, पंचायत घर, सामुदायिक केंद्र, सड़कें और स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बलद्वाड़ा, भदरोटा और गोपालपुर खंड में 54.91 करोड़ रुपये की बहु-ग्रामीण पाइप पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके अलावा सरकाघाट तहसील के रोपा ठाठर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा बलद्वाड़ा में संयुक्त कार्यालय भवन जनता को समर्पित किए।

शिक्षा के क्षेत्र में बलद्वाड़ा व पौंटा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाएं और सरकाघाट में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का उद्घाटन हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं में मरही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा कई प्राथमिक व उप-स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया गया।

बुनियादी ढांचे को मजबूती देने हेतु 22.82 करोड़ रुपये की लागत से ब्यास नदी पर डबल लेन पुल, सुन खड्ड पर पुल, और विभिन्न सड़कों के निर्माण व सुधार कार्यों का शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास को गांव-गांव तक पहुंचाना और जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

Mandi, August 16 – On the occasion of Independence Day, Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu gifted Mandi district development projects worth ₹216 crore. He inaugurated and laid the foundation stones of 33 projects across Saraj, Drang, Dharampur and Sarkaghat constituencies.

The projects include multi-village drinking water supply schemes, new school science laboratories, health institutions, bridges, community centers, government office complexes, and road development works. Among the highlights was the ₹54.91 crore multi-village piped water supply scheme for Baldwara, Bhadrota and Gopalpur blocks, and the inauguration of the Rajiv Gandhi Day-Boarding School at Sarkaghat worth ₹32 crore.

Health facilities also received a boost with the inauguration of the ₹11.06 crore Community Health Center at Marhi, along with new primary health centers and sub-health centers. Infrastructure projects included a ₹22.82 crore double-lane bridge over the Beas River at Kothi Patan, bridges over Sun Khad, and improved rural road connectivity.

CM Sukhu said the government is committed to bringing inclusive development to every village and improving the quality of life for citizens.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment