
चंडीगढ़, 22 अगस्त 2025 – भारत के सबसे तेजी से बढ़ते यूनिवर्सल बैंकों में से एक बंधन बैंक ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष प्रीमियम उत्पाद ‘लिगेसी सेविंग्स अकाउंट’ लॉन्च किया है। यह खाता विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो व्यक्तिगत सेवा और विश्व स्तरीय बैंकिंग अनुभव चाहते हैं।
लिगेसी खाता धारकों को वर्ल्ड एलीट मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड मिलेगा, जिसके साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लाउंज एक्सेस, ताज एपिक्योर मेंबरशिप, मुफ्त मूवी और इवेंट टिकट तथा चुनिंदा क्लबों में गोल्फ सेशन जैसी सुविधाएँ जुड़ी होंगी। इसके अलावा ग्राहकों को समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर, लॉकर किराए पर आजीवन छूट और यात्रा, शिक्षा, स्वास्थ्य व संपत्ति प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ सलाह भी मिलेगी।
ग्राहक असीमित मुफ्त ट्रांजैक्शन (जैसे नकद जमा, RTGS, NEFT, IMPS) का लाभ उठा सकेंगे। बीमा कवरेज में 1 करोड़ रुपये तक की हवाई दुर्घटना बीमा, 20 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपये तक का खरीद सुरक्षा बीमा शामिल है।
बंधन बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री पार्था प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “10 साल पूरे करना हमारे लिए गर्व का क्षण है। लिगेसी खाता हमारी अगली यात्रा की नई शुरुआत है, जो ग्राहकों को इनोवेशन और भरोसेमंद अनुभव प्रदान करेगी।”
Chandigarh, August 22, 2025 – On completing 10 years of operations, Bandhan Bank launched its premium ‘Legacy Savings Account’ to offer high-value customers exclusive lifestyle and financial benefits. With complimentary lounge access, elite memberships, golf sessions, unlimited free transactions, and robust insurance cover, the Legacy Account represents a new era of personalized banking. CEO Chandra Parthapratim Sengupta called it a proud milestone marking innovation and trust.







