best news portal development company in india

पालमपुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

पालमपुर में आयोजित महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी लेते प्रतिभागी।
पालमपुर में आयोजित महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी लेते प्रतिभागी।
पालमपुर में आयोजित महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी लेते प्रतिभागी।

देवभूमि मिरर, पालमपुर, 10 सितंबर 2025।
महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कांगड़ा के अंतर्गत संकल्प–महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा पालमपुर के भबारना सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना कुमारी ने की और उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, बाल विवाह की रोकथाम, नशा मुक्ति और “वो दिन योजना” के अंतर्गत किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण संबंधी विषयों की जानकारी दी।

चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा के जिला समन्वयक मनमोहन चौधरी ने प्रतिभागियों को पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल मजदूरी रोकथाम, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

जिला मिशन समन्वयक राहुल शर्मा ने महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री शगुन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, बेटी है अनमोल योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में लगभग 90 प्रतिभागियों, जिनमें महिलाएं और किशोरियां शामिल थीं, ने सक्रिय रूप से भाग लिया और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत हुईं।

The Women and Child Development Department, Kangra, through the Sankalp–Mahila Sashaktikaran Kendra, organized an awareness program in Palampur. District Programme Officer Ashok Sharma explained government schemes like Beti Bachao Beti Padhao, prevention of child marriage, drug de-addiction, and “Vo Din Yojana” for adolescent health and nutrition. Child Helpline Coordinator Manmohan Chaudhary sensitized participants on child rights and laws, while Mission Coordinator Rahul Sharma highlighted welfare schemes for women and girls. Around 90 women and adolescents attended and benefited from the session.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment