
देवभूमि मिरर, मंडी, 11 सितम्बर 2025।
जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने गुरुवार को पैदल लगभग 8 किलोमीटर का सफर तय कर ज्वालापुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। डीसी के साथ तहसीलदार औट रमेश राणा, लोक निर्माण, जलशक्ति, विद्युत बोर्ड, बागवानी और सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
डॉ. कुमार ने क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ज्वालापुर सड़क को शीघ्र बहाल करने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि जब तक सड़क पूरी तरह नहीं खुल जाती, तब तक सेब और सब्जियों को मंडियों तक पहुँचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की पहचान की जाए।
ज्वालापुर सिविल सप्लाई डिपो का निरीक्षण करते हुए उन्होंने राशन और एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों पर पर्याप्त राशन उपलब्ध होना चाहिए और सड़क बहाली के बाद एलपीजी आपूर्ति नियमित रूप से बहाल कर दी जाएगी।
इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी प्रभावितों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है और आवश्यक सेवाओं एवं सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Mandi DC Dr. Madan Kumar trekked nearly 8 km on foot to reach Jwalapur and meet disaster-affected families. He directed officials to speed up relief work and ordered the immediate restoration of Jwalapur road. Until then, alternative routes will be arranged to transport apples and vegetables to markets. Dr. Kumar also inspected the Civil Supply Depot, reviewed ration and LPG supply, and assured people that the district administration is committed to providing all necessary services.







