
मंडी, 11 सितम्बर।
भारी बरसात से प्रभावित बालीचौकी और आसपास के क्षेत्रों में राहत और पुनर्बहाली के कार्य तेजी से जारी हैं। उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी देवीराम ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर प्रशासन गांव-गांव जाकर प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को राशन किट, पीडीएस डिपो से राशन तथा अन्य आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ग्राम पंचायत देवधार में 18 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें आवास योजना के तहत सहायता दी जाएगी, जबकि अन्य क्षतिग्रस्त संपत्तियों को मनरेगा के तहत कवर किया जाएगा।
प्रशासन ने गाडा गुशैणी, चुलाथाच, काऊ, पंजाईं, मुराह और गुराण पंचायतों में भी राहत सामग्री वितरित की। यहाँ बिजली और मोबाइल नेटवर्क बहाल कर दिए गए हैं, जबकि जलापूर्ति बहाली का कार्य जारी है। संपर्क मार्गों को भी अस्थायी रूप से खोला गया है।
इसके अलावा प्रशासनिक दल ने खुहण और सुधराणी पंचायतों में दौरा कर प्रभावितों से संवाद किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कहा कि प्राथमिकता बिजली, पानी, सड़क और संचार सेवाओं को पूरी तरह बहाल करने पर है ताकि प्रभावित परिवार सामान्य जीवन में लौट सकें।
Mandi, September 11.
In view of the damage caused by heavy rains, the administration has intensified relief and restoration works in the disaster-affected areas of BaLeechauki and surrounding panchayats. Sub-Divisional Magistrate (Civil) Balichowki Deviram informed that under state government directives, officials are reaching every village to ensure food supply and essential services.
In Devdhar Panchayat, 18 houses have been completely damaged, for which assistance under the housing scheme has been initiated. Other partially damaged assets will be covered under MNREGA. Relief kits have also been distributed in Gada Gushaini, Chulathach, Kau, Panjain, Murah and Guran panchayats.
Electricity and mobile networks have been restored in most places, while water supply restoration is in progress. Temporary road connectivity has been re-established to ensure the movement of people and goods.
The administrative team also visited Khuhan and Sudhrani panchayats, interacting with locals and assuring all possible support. The SDM emphasized that restoring roads, electricity, water, and communication services remains the top priority for the administration.







