हमीरपुर, 30 जून 2025 –
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अभिषेक गर्ग ने कहा कि देश के सतत विकास के लिए आंकड़ों का सही संग्रहण और विश्लेषण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन जिला सांख्यिकीय अधिकारी कार्यालय द्वारा हमीर भवन में किया गया।
एडीसी गर्ग ने बताया कि भारत में आधुनिक सांख्यिकी के जनक प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाई जाती है। वर्ष 2007 से शुरू हुए इस दिवस की थीम इस बार “राष्ट्रीय सैंपल सर्वे के 75 वर्ष” रही।
उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए आंकड़ों का निष्पक्ष और सटीक एकत्रीकरण किया जाए। आंकड़ों की प्रमाणिकता से ही समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप नीति निर्धारण संभव है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला सांख्यिकीय अधिकारियों राम सिंह परमार, पीसी शर्मा, त्रिलोक चंद और सुनील कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
जिला सांख्यिकीय अधिकारी अशोक कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सांख्यिकी के क्षेत्र में महालनोबिस के योगदान की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग गुप्ता, जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
Hamirpur, June 30, 2025 –
During a National Statistics Day event at Hamir Bhawan, Additional Deputy Commissioner Abhishek Garg emphasized the importance of accurate data collection and analysis for policy planning and national development.
He highlighted the contributions of Prasanta Chandra Mahalanobis, the father of modern statistics in India, whose birth anniversary is commemorated annually on June 29. The theme for this year was “75 Years of National Sample Survey.”
ADC urged all departments to focus on data authenticity and to ensure that government schemes reach the right beneficiaries. Retired statistical officers were also honored for their service during the event.








