
शाहपुर, 8 जुलाई 2025: विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों की एक अहम समीक्षा बैठक आज एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर (ATC) शाहपुर के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने की।
विधायक पठानिया ने शिक्षा क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की छवि मजबूत बनाने के लिए बच्चों की नामांकन दर बढ़ाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
मानसून को देखते हुए विधायक ने सभी विद्यालयों में पौधारोपण अभियान चलाने की अपील की और शीघ्र ही एक मेगा वृक्षारोपण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के 21 टॉपर विद्यार्थियों को STP प्लांट गमरू एवं HPPCB लैब दाढ़ी के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विधायक केवल पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को विदा किया।
इस मौके पर ATC प्रभारी सुनंदा पठानिया, नगर पंचायत अध्यक्ष उषा शर्मा, उपनिदेशक शिक्षा अजय समयाल व अनेक स्कूल प्रमुख उपस्थित रहे।
Shahpur, July 8, 2025: A review meeting of all school principals in Shahpur was held at the Advanced Technology Center (ATC), chaired by MLA and Deputy Chief Whip Kewal Singh Pathania.
The MLA emphasized quality education, increasing student enrollment in government schools, and urged collective participation for school development. Highlighting the importance of environmental awareness during the monsoon, he encouraged schools to organize tree plantation drives.
He flagged off 21 top students from Shahpur for an educational tour to the STP Plant in Gamru and the HPPCB Lab in Dadi.
Also present were ATC in-charge Sunanda Pathania, Nagar Panchayat President Usha Sharma, Education Deputy Director Ajay Samyal, and heads of multiple institutions.







